आदि शक्ति महाकाली पर अद्भुत कविता
Best Poem On Maa Kaali in Hindi
Best Poem on Maa Kaali in Hindi |
नोट :-
यह मनहरण छंद है । इसके धुन के लिए आप फोटो लिंक पर क्लिक करके वीडियो देखें ।
आदि शक्ति महाकाली, आए दर पे सवाली |
लाल फूल लेके हाथ, ध्यान को लगाइए ||
हर दिन शुभ दिन, मात के हैं रूप भिन्न |
राग द्वेष भक्ति भाव, देवि को चढ़ाइए ||
कट जाएं पाप सभी, आए नहीं बाधा कभी |
धूप दीप आरती से, अम्ब को रिझाइए ||
खड्ग त्रिशूल धारे, दुष्ट दैत्य सब मारे |
शान्त मन कर बन्धु, माता को बुलाइए ||
© कवि आशीष उपाध्याय "एकाकी"
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
0 Comments
Please do not enter any spam in the comment box.
Emoji