Ticker

6/recent/ticker-posts

राम नाम गाइए (Ram par Kavita Hindi Chhand me likhiye)

राम नाम गाइए 
(Ram par Kavita Hindi Chhand me)

Ram par Kavita - Ram Naam Gaiye

कोई विपदा सताए, कुछ न समझ आए ।
 फिर आप अविराम, राम नाम गाइए ।।
 
नाम महिमा महान, राम सेतु है प्रमाण ।
राम नाम से ही आप, सब सुख पाइए ।।

आए जब अन्त काल, बिगड़ रहा हो हाल ।
शान्त मन कर तब, राम नाम ध्याइए ।।

राम दुःख हर लेंगे, पाप मुक्त कर देंगे ।
बस आप हाथ जोड़, ध्यान तो लगाइए ।।

© आशीष उपाध्याय "एकाकी"
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश 
Reactions

Post a Comment

0 Comments